Mumbai Rape Case: मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ दिल्ली की 'निर्भया' की ही तरह रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इलाज के दौरान आज उसकी मौतई, उसके साथ हुई हैवानियत को सुनकर कांप उठेगी रूह। मुंबई के साकीनाका में हुई रेप की जघन्य घटना की पीड़िता ने घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था और डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाईं और आखिरकार पीड़िता की मौत हो गई। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि पीड़िता के साथ बर्बरता हुई थी, जिसकी वजह से उसके शरीर से काफी खून बह गया था।
Read more: The real truth about Sidharth Shukla's death...(सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का असली सच...)
इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और पल-पल की अपडेट पुलिस वालों से ले रहा हूं। दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि साकीनाका की घटना मन को दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है।
घटना 9 सितंबर को मुंबई के साकीनाका इलाके की है, जहां एक टेंपो के अंदर 30 साल एक महिला के साथ बलात्कार किया गया. मुंबई पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी थी। महिला को काफी गंभीर हालत में एडमिट किया गया था। उसका प्राइवेट पार्ट बाहर निकल गया था और लगातार खून बह रहा था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार देर रात तकरीबन 3:30 बजे कंट्रोल रूम में कॉल आया था कि एक महिला साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता मुंबई के राजावाडी अस्पताल में भर्ती करवाया था।
Read More: Some Useful and basic shortcut keys you should know about...
*****